Mantro ka mahetva मंत्रो का मनुष्य जीवन मे महत्व
Importance of mantra .
नमस्कार हिंदी पुंज में आपका स्वागत है।मनुष्य के जीबन में मंत्रो का महत्व के बारे में चर्चा करेंगे।।।। मंत्रों का महत्व हिंदू धर्म में जन्म से मृत्यु तक प्रत्येक महत्वपूर्ण कार्य , उत्सव , पूजा - पाठ और हवन आदि मंत्रोच्चारण के बिना पूर्ण नहीं होते हैं । यह भी सच है कि आज के भागदौड़ भरे युग में यह संपूर्ण विधि विधान मात्र औपचारिकता से ही हो चले हैं । ऐसे में अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा समय निकाल कर सच्चे हृदय से पूजा , अर्चना , मंत्रोच्चारण आदि के महत्व के बारे में जानने का प्रयास भी आवश्यक है । वेद - पुराणों का ज्ञान यह अवश्य बताता है कि मंत्र साधना सभी अन्य साधनाओं से उत्तम है । मंत्र विद्या रहस्यपूर्ण तो अवश्य है , फिर भी आंतरिक इच्छा से श्रद्धा एवं विधिपूर्वक की गई पूजा , अर्चना समय आने पर सुखद परिणाम अवश्य देती हैं । यूं ही नाम को श्रद्धारहित मंत्र जाप करने का कोई अर्थ नहीं । दुखद बात तो यह है कि मान्यताएं केवल धार्मिक गतिविधियों को संपन्न कराने तक ही सीमित हो चुकी हैं और तो और पूजा , अर्चना , मंत्र , हवन का भी व्यापार सा ही होने लगा है । लोग धर्म के ठेकेदारों के चंगुल में फंसते चले जाते हैं । हमें मंत्रों के गूढ़ महत्व को जानना होगा । वास्तव में मंत्रों में तो ऐसी शक्तियां होती हैं जिनके सही उच्चारण एवं श्रवण से सकारात्मक तरंगों का उद्दीपन होने लगता है । मानस जाप के लिए कोई नियम का बंधन नहीं है , प्रत्येक स्थान , समय दोषमुक्त हैं । हम जाने - अनजाने इच्छापूर्ति हेतु या कष्ट में कितने ही मंत्रों का जाप मन ही मन करते रहते हैं , इसी आस में कि एक न एक दिन हमें दुखों से मुक्ति अवश्य प्राप्त होगी । हृदय में आस्था हो तो हम मंत्रों की तरंगों का अवश्य ही अनुभव कर पाएंगे जिससे आंतरिक शांति का संचार होगा एवं ऊर्जा में उत्तरोत्तर वृद्धि होना निश्चित है । मंत्रों के सार को जानना एक यात्रा है जो जीवन को लौकिक से पारलौकिक तत्व की ओर ले जाने में सक्षम है । । मंत्रों के सही महत्व को समझे बिना उनकी मान्यता को निर्धारित करना अनुचित है ।

Comments
Post a Comment