Pita ki mamta kya hoti hai पिता की ममता क्या होती है।

                      पिता की ममता

Pita ki mamta

पिता की ममता ___मां की ममता दुनिया की सबसे बड़ी अनुभूति है । सच भी है कि मां के समान कोई भी नहीं होता । मानसिक संवेदनाएं मां से अधिक अन्य किसी को स्वीकार नहीं करतीं । यहां तक ठीक है , लेकिन मां के वात्सल्य का सबसे बड़ा पूरक तो पिता है । वह अपनी ममता को हृदय में दबाए सबकुछ न्योछावर करने के लिए पूरा जीवन लगा देता है । 

पिता अपनी संतान के लिए भी हर क्षण मरता है । यह विडंबना ही कही जाएगी कि मां की ममता में ही सब खो जाते हैं , पिता की ममता को स्पर्श करने का समय ही नहीं बचता । पिता के कठोर व्यवहार में ममता का सागर नहीं खोज पाते । यह कितना बड़ा अन्याय है , पिता के प्रति । मां के पास तो सभी जाते हैं , लेकिन पिता के पास मन की गहराइयों तक कोई जाना नहीं चाहता । 

पिता की ममता गहराइयों तक अंदर ही अंदर हर दिन नवीन आकार ग्रहण करती है । मां तो हर रोज ममता में जीती है , जबकि पिता हर रोज इसमें जीता ही नहीं , बल्कि मरता भी है ।
 मां की कहानी सुखांत है , पिता की कहानी में दुखांत है ।
 मां के प्रेम प्रवाह में पिता को सदैव भुलाया जाता रहा है । जीवन के निर्माण में पिता का योगदान निमित्त है , लेकिन मां को ही संसार देख पाता है । एक योगी की तपस्या की तरह पिता अपने जातक पर धैर्यपूर्वक पल - पल लुटाता चला जाता है , जीवन के अंतिम छोर तक । वह न कुछ चाहता है , न कुछ मांगता है । फिर भी पिता जीवनपर्यंत पुत्र पर स्नेह की वर्षा करता नहीं अघाता । मानो वह पुत्र के हित कल्याणा के लिए जीवन के पलों की आहुति दे रहा हो । 

पिता अपनी चिंता न करके अपनी संतान की भलाई का सब जतन करता फिरता है । उनकी भौतिक और अधिभौतिक सद्गतियों के लिए पिता प्राणपण से यथेष्ठ उपाय करता है । जीने की कला से लेकर जीवन के विज्ञान तक सभी पाठ सिखाता हआ वह पिता अंत समय में भी पत्र को ममता के मणि माणिक्य दे जाता है ।

Comments

Popular posts from this blog

समोसा, जलेबी और पिज़्ज़ा सेहत के लिए कितना खतरनाक है? जानिए पूरी सच्चाई

पित्रों को कैसे प्रसन्न करे pitro ko kese praesanne kare

The Key of success सफलता का मूल मंत्र