Jal ka jeevan me mahatva जल का जीबन में महत्व

                  What is importance of water in life.

Jeevan me jal ka mahetva


प्रत्येक प्राणी तक किसी न किसी रूप में जल पहुंचाने का प्रयोजन ईश्वर का ही है । वे बादलों के माध्यम से पृथ्वी के प्राण रक्षण के लिए जल भेजते हैं । हम सभी को उसका सदुपयोग करना है .

. हमारे सनातनी ऋषि - मुनियों के कार्य और तपस्या केवल लोककल्याण की भावना से ओतप्रोत थी । उन ऋषियों में कई तो मंत्रदृष्टा थे , जिन्होंने वेदों की ऋचाओं को समाधि में देखा और फिर उनका लेखन हुआ । उन वेद मंत्रों का उपयोग समाज कल्याण के उद्देश्य से होने लगा , क्योंकि हमारे शास्त्र कहते हैं कि यज्ञात्मक अनुष्ठान करने से वर्षा होती है , फिर वर्षा से धान्य होता है और धान्य से प्राणी का जीवन सुरक्षित होता है ।

 ऋषियों में यह भेद - भावना नहीं थी कि यज्ञ हम करें और वर्षा सबके खेतों और भूमि पर क्यों हो ? यही हमारी संस्कृति और धरोहर है कि हम सबके कल्याण और सुख के लिए उस वैदिक परंपरा को लेकर चल रहे हैं । गंगा , समुद्र या ग्लेशियर भी अलग - अलग तरह से समाज का हित कर रहे हैं । वामन पुराण के अनुसार , जब भगवान ने बलि के यज्ञ की संपूर्ति और उसका कल्याण करने के लिए यज्ञशाला में अपना विराट रूप प्रकट किया तथा अपना चरण उठाया , संत मैथिलीशरण तो उनका वह पैर ( भाईजी ) ब्रह्मलोक में चला गया । ब्रह्मा जी ने भगवान के चरण को पहचान लिया । उन्होंने अपने कमंडल के जल में भगवान के चरण का प्रक्षालन किया । ब्रह्मा जी के कमंडल में पहले केवल जल था , पर भगवान के चरणों के प्रक्षालन से उसमें गंगा का प्रादुर्भाव हो गया । इस तरह पहले गंगा जी ब्रह्मा जी के कमंडल में थीं , फिर ऋषि भगीरथ की तपस्या से वे पृथ्वी पर आईं । भगवान शंकर ने गंगा को जटाओं में धारण कर पृथ्वी पर आने का मार्ग प्रशस्त किया । गंगा पृथ्वी पर आईं और भगीरथ के पुरखे तर । गये , उनकी मुक्ति हो गई । 

ऋषि भगीरथ की यह महानता गंगा को पृथ्वी पर लाने की तो है ही , उससे भी अधिक वैशिष्ट्य तब सामने आया , जब पुरखों की मुक्ति के 1. पश्चात वे गंगा जी से यह कदापि नहीं कहते कि अब मेरा उद्देश्य पूरा हो गया , आप पुनः ब्रह्मलोक में चली जाइये । नहीं ...। यदि वे ऐसा करते तो गंगा का लोकमंगल स्वरूप गौण हो जाता , जिसके कारण वे पतित पावनी कहलाई । 

यही - सनातन धर्म की उदात्त परंपरा है कि हमारे कार्य में सबके कल्याण की भावना भी निहित हो । गंगा अपनी मातृ भावना से संसार में अपने सभी बच्चों के लालन - पालन के लिए व्यग्र - सी दिखाई देती हैं । इसी कारण गंगा का महत्त्व आधिदैविक , आधिभौतिक और आध्यात्मिक विविध रूपों में हैं । समुद्र में चाहे कितना भी जल क्यों न हो , पर जल में मिठास तो बादल से बरसे हुए जल में ही होती है । बादल और जल हमें सर्वजन सुखाय और सर्वजन हिताय का मंगल सूत्र देते हैं ।

 जल जितना बह रहा है ! उसका उतना उपयोग नहीं हो पा रहा है । हम धन संरक्षण , भूमि संरक्षण , अहंकार संरक्षण को अधिक महत्त्व देते हैं , पर हमें कदाचित यह स्मरण नहीं रह जाता है कि जल के अभाव में हमारा जीवन ही नहीं रहेगा तो कौन किसका संरक्षण करेगा । 

संसार का कोई धर्म ऐसा नहीं है , जो जल के प्रयोग के बिना अपना अनुष्ठान पूर्ण कर ले । प्रत्येक धर्म में या तो जल से पूजा होती है या जल की पूजा होती है या फिर हम जल से पवित्र होकर ही पूजा करने योग्य होते हैं । हम जीवन में जन्म से लेकर विलय तक जल से जुड़े हुए हैं । हमारा उद्भव भी तब होता है , जब मां के पेट में जल की एक नियमित मात्रा में गर्भ रहता है । जीवन का अंत होने पर भी जल से ही स्नान कराया जाता है ।

 आज मनुष्य को लगता है कि जल की आवश्यकता केवल हमें है , उसे अन्य किसी प्राणी की परवाह नहीं । वन्य प्राणी भी तो अपने प्राणों की रक्षा के लिए जल खोजने के कारण ही हमें दिखाई देते हैं , जल तो सबका सहारा है । जहां - तहां सड़कों , गलियों में गायें पानी ढूंढ़ रही हैं । जब तक हमारे समाज के अंदर सामूहिक रूप से लोकमंगल की सनातन भावना का उदय नहीं होगा , तब तक हमारा निर्माण ही हमारे विध्वंस का कारण बनेगा । बादलों , नदियों के जल को जब तक हम व्यर्थ होने से नहीं रोकेंगे , तब तक जल संरक्षण मात्र एक वैचारिक चिंतन बनकर रह जाएगा ।

 समुद्र को नदियों और बादलों के जल की कदापि आवश्यकता नहीं है , वह तो पूर्ण है , तभी तो ईश्वर हम अपूर्ण प्राणियों की आपूर्ति के लिए बादलों के माध्यम से पृथ्वी के प्राण रक्षण के लिए जल भेजता है , हमें तो मात्र उसका सदुपयोग ही करना है । जल

Comments

Popular posts from this blog

समोसा, जलेबी और पिज़्ज़ा सेहत के लिए कितना खतरनाक है? जानिए पूरी सच्चाई

पित्रों को कैसे प्रसन्न करे pitro ko kese praesanne kare

The Key of success सफलता का मूल मंत्र